संवाददाता युसुफ अंसारी लखीमपुर खीरी
निघासन तहसील में नवागत तहसीलदार का परिचय कार्यक्रम किया ।तहसीलदार ने वकीलो से परिचय किया ।
बुधवार को निघासन के वकीलों ने नवागत तहसीलदार डॉ धर्मेन्द्र कुमार पांडे का वकीलो से कार्यक्रम तहसील के अधिवक्ता भवन में किया गया।सबसे पहले सभी अधिवक्ताओ से परिचय प्राप्त किया इसके बाद लवकुमार तिवारी ने स्वागत गीत सुनाकर स्वागत किया । वकीलो को डीके सिंह ,वीपी रुहेला,विवेक श्रीवास्तव आदि संबोधित किया ।
तहसीलदार ने वकीलों को संबोधित करके कहा कि वकील मुझे हमेशा सही राय देते है । मेरा यह प्रयास रहेगा कि किसी वकील को दिक्कत नही आयेगी । अधिवक्ता तहसील के परिवार हैं ।वकील मुकदमों की पैरवी मुंशी से न करवाया जाये ।पांच साल पुराने मुकदमे को जल्द निपटाया जाय । तंत्र को बरकरार रखा जाय । इस दौरान अध्यक्ष रमेश शर्मा ,मंत्री रूपेश कुमार श्रीवास्तव ,संरक्षक डीके सिंह ,सोनेलाल ,राजेन्द्रकुमार,चन्द्रकेश ,राजूगिरि,नवदीप,विनीत श्रीवास्तव, रमेश सिंह,प्रदीप कश्यप, श्यामबाबू यादव,महताब खान ,हरिओम,उमाकान्त जायसवाल, ,अरूणगुप्ता,लतीफ,छोटेलाल ,आरपी रुहेला आदि वकील मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन सुबोध कुमार पांडे ने किया ।
Tags लखीमपुर खीरी
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …