Breaking News

ब्रेकिंग पटना: एक बार फिर राजधानी के नौबतपुर में फायरिंग

एक बार फिर राजधानी के नौबतपुर में फायरिंग
नौबतपुर से बड़ी खबर आ रही है। अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने नौबतपुर के बिक्रम मोड़ पर हवाई फायरिंग कर अफरा तफरी का माहौल कायम कर दिया,और बाइक चलाते हुए निकल गए। हालांकि कोई जान माल का नुकसान नही हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार नौबतपुर बाजार की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने नौबतपुर के बिक्रम मोड़ के समीप आधा दर्जन राउंड फायरिंग किया गया। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार अपराधियों की जल्द पहचान कर जेल भेज दिया जाएगा।
गौरतलब है कि नौबतपुर और बिहटा में बढ़ते अपराध को लेकर आई जी द्वारा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का गठन किया गया था वही एसओजी के अलावे अलग से बल की भी तैनाती की गई थी उसके बावजूद दिनदहाड़े अपराधियों ने गोलीबारी की घटना की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि नौबतपुर विक्रम मोड़ पर दिनदहाड़े यह दूसरी घटना है जब अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना का अंजाम दिया है।पूर्व में भी इस जगह पर पिछले महीने एक युवक को गोली मारकर आराम से तमंचा लहराते निकल गया था।मालूम हो कि नौबतपुर इलाके के सरासत गांव निवासी गुड्डू को भी विक्रम मोड़ से चंद कदम की दूरी पर दिनदहाड़े गोली मार दी थी।
 
रिपोर्ट अमन सिंह ibn24x7news पटना

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *