गौनाहा:-हत्या जाँच में जुटी पुलिस,बेबस पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी
नरकटियागंज संवाददाता चंदन गोयल
नरकटियागंज /गौनाहा:- विगत रविवार की रात्रि गौनाहा नरकटियागंज मुख्य पथ पर सहोदरा थाने के करीब बाढ़ में क्षतिग्रस्त पुलिया में गिरने से नरकटियागंज पाण्डेय टोला निवासी अमित कुमार गोंड जो कि पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत था कि आकस्मात रुप से मौत हो गयी थी।बतातें चलें कि उनके से उसी मोहल्ले के रहने राजन पाण्डेय भी उसकी बाइक पर सवार थे जो मौके से भाग आये थे।अचानक इस घटना ने नया मोड़ ले लिया।इस घटना को लेकर मृतक के पिता दीनानाथ साह ने सहोदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस बावत सहोदरा थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि मृतक अमित के पिता दीनानाथ साह ने सहोदरा थाने में अपने पुत्र के हत्या की प्राथमिकी पाण्डेय टोला नरकटियागंज निवासी राजन पाण्डेय तथा प्रशांत श्रीवास्तव उर्फ़ चिन्टू पर दर्ज करवाया है।जिसको लेकर स्थानीय थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता के द्रारा दर्ज कराई गयी प्राथमिकी के आधार पर हत्या के आरोपियों की तलाश जारी हैं। जल्द की गिरफ़्तारी होगी और असलियत का खुलासा भी होगा।
रिपोर्ट चंदन गोयल ibn24x7news नरकटियागंज
Check Also
पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर
मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …