Breaking News

बगहा:- नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा स्वच्छ बिहार स्वस्थ बिहार' झोला लेकर चले बाजार हम, वृक्ष लगाएं विश्व बचाएं प्लास्टिक से दूरी बनाए! कार्यक्रम के तहत कल पर्यावरण संरक्षण के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन

बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार
सन फ्लावर चिल्ड्रेन्स अकेडमी में दिनांक 3-9-2018 को प्रातः
10:00 बजे पर्यावरण संरक्षण के लिए एक भव्य कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन।
बगहा :- नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के बैनर तले मंच के प्रधान कार्यालय सन फ्लावर चिल्ड्रेन्स अकेडमी में कल दिनांक 3-9-2018 को प्रातः 10:00 बजे “स्वच्छ बिहार स्वस्थ बिहार,झोला लेकर चले बाजार हम, वृक्ष लगाएं विश्व बचाएं प्लास्टिक से दूरी बनाए! कार्यक्रम के तहत कल पर्यावरण संरक्षण के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान जहां एक ओर मुख्य अतिथि बगहा विधायक राघव शरण पाण्डेय के गौरवमयी उपस्थिति में शहर के कई नामचीन हस्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर एवं शिक्षक दिवस के पूर्व जहां बगहा के सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र झोला एवं वृक्ष देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ-साथ समाज में अपनी अहम भागीदारी और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर रुचि रखने वाले समाजसेवी वर्ग को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पत्रकारिता समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। यह समाज को आइना दिखाता है । ऐसा मानकर पत्रकारिता को अपना धर्म समझने वाले पत्रकार बंधुओं को भी सम्मानित किया जाएगा। नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट बगहा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम और शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम के इस भव्य आयोजन पर आपका अभिनंदन करता है ।आप सादर आमंत्रित हैं। आप पधारकर मंच को कृतार्थ करें। इस अवसर पर जिन श्रेष्ठ व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा उनकी सूची आप तक संप्रेषित है।सामाजिक सेवा में रुचि रखने वालों में रतनलाल नथानी व रामेश्वर शाह बगहा-1
पत्रकार और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्षेत्र से प्रो.अरविंद नाथ तिवारी बगहा-1 इमरान अजीज नरवल बोरवल बगहा 2 ,सुशील कुमार पांडे तूफानी साह , दिवाकर कुमार बगहा -2।
सेवानिवृत्त शिक्षकों मे पंडित कपिलदेव मिश्रा रामपुर, गुरली प्रसाद यादव मंगलपुर, रामेश्वर प्रसाद यादव व अशर्फी साह मलकौली, गोपीचंद जयसवाल, रामविलास राम, साधुराम व मिश्रीलाल प्रसाद पटखौली। प्रेमचंद्र जायसवाल जी व राजेंद्र प्रसाद महतो जी नारायणपुर पंडित श्री केदार चौबे डुमवलिया,राजेश्वर सिंह बगहा -1
वार्ड आयुक्त,जय प्रकाश गुप्ता वार्ड आयुक्त वार्ड संख्या 1 अजय मोहन गुप्ता वार्ड संख्या 2
नैतिक जागरण मंच के मीडिया प्रभारी एवं सक्रिय सदस्यों में रघुवंशी मणि पाठक, मिथिलेश कुमार पांडेय,अजीत कुमार सिंह शटुनटुन प्रसाद गुप्ता और दीपक कुमार गुप्ता,भारत सिंह शामिल हैं। मुख्य विषय पर्यावरण संरक्षण को धार देना है।अतः हम आपकी उपस्थिति के आकांक्षी हैं

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *