Breaking News

बगहा:- बगहा विधायक नक्सली हमले में मारे गए मुखिया पति व बलकहवाँ गांव के मृत सुदर्शन बिन के घर के दोनों परिजनों से मिलकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया

बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार
बगहा विधायक आर एस पांडेय मृत सुदर्शन बीन के पिता बनारसी बीन से मिलकर उनकी व्यथा सुना तथा संवेदना प्रकट किया हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

बगहा(01 सितम्बर2018):- बगहा विधायक राघव शरण पाण्डेय ने नक्सली हमले में मृत मलकौली निवासी मुखिया पति स्व.मनोज सिंह के परिजनों से उनके आवास पर मिलकर संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। सम्बद्ध अधिकारियों से इस दु:खद घटना तथा इस पर अब तक क्या कार्यवाही हुई है। इसकी सारी जानकारी लेते हुए हमलावरों को चिन्हित कर कार्यवाही करने को कहा। विधायक श्री पाण्डेय ने कहा कि एक तरफ भारत सरकार नक्सलवाद को खत्म करने का हर संभव प्रयास कर रही है, और काफी हद तक सफल भी हुई है। वैसे में चम्पारण में नक्सलवादी गतिविधियों का बढ़ना घोर चिंता का विषय है। इसके लिए विधायक सम्बद्ध अधिकारियों से मिलकर बात करेंगे। ताकि शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए उचित व्यवस्था किया जाय। दिवंगत मनोज सिंह के पुत्र चंदन सिंह ने कहा कि इस घटना के बाद से हमलोग लगातार डर के साये में जीने को मजबूर हैं। पूर्व में जिस तरह रत्नपुरवा के विजय सिंह की हत्या के बाद उनके घर को उड़ा दिया गया।उससे हमेशा यह डर बना रहता है की वह घटना हमलोगों के साथ भी दुहराया जा सकता है। ऐसा हमलोगों के साथ न हो। इसके लिएं प्रशासन को चुस्त- दुरुस्त व्यवस्था करनी होगी और हमलोगों को आप सभी से बहुत आशा है कि आप इसमे हमारी मदद अवश्य करेंगे।
इसी क्रम में दूसरे स्थान बगहा विधायक राघव शरण पांडेय बलकहवाँ गांव के मृत सुदर्शन बिन के घर पहुँचे। विधायक मृत के घर पहुंचते ही वहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने देखकर विधायक के पास पहुंचकर इस घटना के संदर्भ में सभी जानकारी दी। विधायक घर जाकर मृत सुदर्शन बीन के पिता बनारसी बीन से मिलकर उनकी व्यथा सुना तथा संवेदना प्रकट किया।तथा दोषियों को सजा दिलाने के लिएं गुहार लगाया गया। विधायक श्री पांडेय ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दोषियों को सजा जरूर मिलेगी। मौके पर दूरभाष के माध्यम से पुलिस अधिकारियों से घटना में संलिप्त बाकी अभियुक्तों को भी शीघ्र हिरासत में लेने को निर्देशित किया। श्री पाण्डेय ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बगहा 2 से बात कर मृतक के परिजनों को शीघ्र सरकारी लाभ दिलाने को कहा।साथ ही साथ मृतक के पिता बनारसी बीन को सहायता स्वरूप नगद राशि भी दिए। जिससे परिवार के भरण पोषण में सहायता मिल सके।मौके पर मुखिया पति कृष्णा चौधरी,ओम प्रकाश पाण्डेय, हृदया दुबे, प्रभात माली, अमितेश पाठक, राहुल सिंह, संदीप चौधरी, कामेश्वर तिवारी, मदन यादव, रौशन तिवारी, संदीप चौधरी, संजय राव, कमलेश सहनी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *