मड़िहान मिर्जापुर
थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव स्थित ससुराल में भगवानदास की पत्नी अनिता 27अगस्त को अबूझ हाल में जलने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में शनिवार को मौत हो गयी।जीवन और मौत के बीच जूझ रही चौबीस वर्षीय विवाहिता जीवन की जंग हार गई।
बताते हैं कि शादी के बाद से ही विवाहिता ससुराल में खुश नही थी।परेशान महिला ससुरालियों की शिकायत मायके वालों से करती थी किन्तु मायके पक्ष के लोग उसकी बातों को अनसुनी करते रहे।ऊबकर घर मे किरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा ली।परिजन आग बुझाने का प्रयास किये तब तक बुरी तरह झुलस गयी।इलाज के लिए जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रिपोर्टर शरद मिश्र
Tags मड़िहान
Check Also
देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …