Breaking News

मडिहान मिर्जापुर : समाधान दिवस पर नही सुलझ पाया कस्बावासियों की समस्या

समाधान दिवस पर नही सुलझ पाया कस्बावासियों की समस्या
मड़िहान(मिर्ज़ापुर): स्थानीय कस्बा स्थित घोरावल मार्ग पर लोकनिर्माण बिभाग के नाले पर अतिक्रमण किये जाने से पानी निकासी का रास्ता बन्द हो गया।जिसके चलते बाजारवासियों के घरों में बारिस का पानी घुस रहा है।लोगो का रहना दूभर हो गया है।फर्राटे भर रहे बाहनों के छीटें से समान खराब हो रहा है।समस्या का निस्तारण तहसील दिवस से थाना दिवस तक मामला आया।किन्तु अधिकारी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं।कस्बावासियों का कहना है कि आस पास पानी रुकने से जर्जर घर मकान किसी भी समय भहरा सकता है।
शनिवार को स्थानीय थाने में समाधान दिवस पर स्थानीय बाजार में वर्षों से चले आ रहे नाली विवाद का मामला समेत सात मामले आये।दो का मौके पर निस्तारण किया गया। पहुंचा प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह पटेल के निर्देश पर गठित टीम मौके पर गयी बावजूद निस्तारण नही हुआ।क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि मौके पर नाला पुलिया तो है लेकिन अभिलेखों में दर्ज नही है।इसलिए कोई करवायी लेखपाल स्टार से नही की जा सकती।बरसात के महीने में बाजार वासियों को गंदगी व कीचड़ के कारण बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है।तहसीलदार सुनील कुमार,प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह,राजस्व निरीक्षक विजय कांत पाण्डेय,प्रमोद यादव समेत समस्त लेखपाल मौजूद रहे।
रिपोर्टर शरद मिश्र

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *