Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 23 at 22.53.25

थाना पड़री पुलिस द्वारा चोरी की 03 अदद मोटरसाइकिल बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 23.07.2021 को व0उ0नि0 वीर बहादुर सिंह मय हमराह क्षेत्र की देखभाल व गश्त/चेकिंग में मामूर थे कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 व्यक्ति दाढी राम की तरफ से आ रहे है जो मोटरसाइकिल की बिक्री करने के लिए पड़री होते हुए चुनार जायेंगे। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दाढ़ी राम रोड़ पर सघन चेकिंग करने लगे, इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दियें।

पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल चालक द्वारा वाहन पीछे मोड़कर भागने लगा । पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति चन्द्रशेखर चौबे उर्फ सुशील उर्फ दादा पुत्र स्व0 महानन्द चौबे निवासी महड़ौरी थाना पड़री जनपद मीरजापुर को पकड़ लिया गया तथा मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहा । गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रशेखर उपरोक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर मीरजापुर शहर से 02 और मोटरसाइकिलों की चोरी करके अपने मकान के पास स्थित झोपड़ी में छिपा कर रखा है । जिसकी निशानदेही पर ग्राम महड़ौरी से 02 अदद चोरी की मोटरसाइकिलो को बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पड़री पर भादवि की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार अन्य साथी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त—
चन्द्रशेखर चौबे उर्फ सुशील उर्फ दादा पुत्र स्व0 महानन्द चौबे निवासी महड़ौरी थाना पड़री जनपद मीरजापुर ।

विवरण बरामदगी—
03 अदद चोरी की मोटरसाइकिल( 01 अपाचे व 02 सुपर स्प्लेण्डर)
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय—
दाढ़ी राम रोड़ से, दिनांक 23.07.2021 को समय 14.45 बजे ।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—
1-व0उ0नि0 वीर बहादुर सिंह थाना पड़री, मीरजापुर ।
2-हे0का0 राजेश यादव थाना पड़री, मीरजापुर ।
3-का0 संजय सिंह थाना पड़री, मीरजापुर ।
4-का0 प्रमोद यादव थाना पड़री, मीरजापुर ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *