Breaking News

फर्जी बी0एस0एन0एल0 कर्मचारी बताकर टावर की बैट्री चोरी करने के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

 

रिपोर्ट अशोक सागर IBN NEWS गोंडा

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. कन्हैया सिंह पुत्र सबल बहादुर सिंह नि0 भूपगंज बाजार इमिलियागंज थाना पयागपुर जनपद बहराइच।
02. मो0 कैप पुत्र मो0 असलम नि0 नई बाजार थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-56/21, धारा 419.420.380.411.413 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 05 अदद टाॅवर बैट्री।
02. 01 अदद बुलेरो।

संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 18.03.2021 को उक्त अभियुक्तों ने अपने आप को बी0एस0एन0एल0 हेड ऑफिस के कर्मचारी बताकर वादी काली प्रसाद सिंह पुत्र स्व0 अमरीका सिंह निवासी ग्राम कुडियाव थाना परसपुर जनपद गोण्डा के खेत में लगे बी0एस0एन0एल0 टावर की 08 अदद बैटरियों को खोल ले गये थे। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें थाना परसपुर द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर उक्त आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 05 अदद बैट्री व परिवहन में प्रयुक्त बुलेरो बरामद की गयी। अभियुक्तों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. व0उ0नि0 नीरज कुमार सिंह।
02. उ0नि0 वीरेन्द्र प्रसाद पाल।
03. का0 श्याम बिहारी।
04. का0 संदीप कुमार।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *