Breaking News
WhatsApp Image 2022 09 29 at 8.40.41 PM

सेवा पखवारा: दो कार्यक्रमो मे शामिल हुए डा विजय खेलकूद प्रतियोगिता के साथ बूस्टर डोज की शुरूआत

 

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर:माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत डा विजय यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सादात ग़ाज़ीपुर में”बूस्टर डोज” टीकाकरण का फीता काटकर शुभारंभ किया एवं इस अवसर पार्टी प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं के साथ आये हुए लोगों को टीकाकरण के लिये जागरूक किया।

एक अन्य कार्यक्रम मे अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंचल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का गुरुवार को कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन गाजीपुर/वाराणसी के चेयरमैन एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार यादव ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर उद्घाटन किया।

साथ में विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार सिंह (भाग अध्यक्ष जमदग्नि) मौजूद रहे। मुख्य अतिथि डॉ. विजय यादव ने ज़िला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता की शुरुआत 50 मीटर दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य बच्चों को खेलकूद व शिक्षा के क्षेत्र में सदैव से प्रोत्साहित करता रहा हूं, जो आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। कहा कि मैं इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इनको हर सम्भव मदद करने की घोषणा करता हूँ।

कार्यक्रम में एकल विद्यालय की आशा बहनें, नरेन्द्र पाल सिंह, शिवपूजन राम, कमलेश पांडेय, राजनाथ यादव, नीलम, कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन के प्रशासनिक अधिकारी डॉ रामअवध यादव, जयराम यादव, ओमप्रकाश, डॉ सिद्धार्थ यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामअवध यादव ने किया।

राकेश की रिपोर्ट’

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *