Breaking News

सलेमपुर/देवरिया – युवा कांग्रेसियों ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत किया मतदाता सूची का सत्यापन

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

सलेमपुर, देवरिया। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों गांवों में घर घर जाकर मतदाता सूची के साथ परिवार के लोगों से मिलकर जांच किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष गोविन्द मिश्र ने कहा कि गांवों में जाने पर पता चल रहा है कि कई जगह मृतकों के साथ ही एक ही व्यक्ति का नाम दो जगह है। कई मतदाता विगत कई वर्षों से बाहर रह रहे हैं। इस तरह के मतदाता सूची से आगामी चुनाव प्रभावित हो सकता है। हमारे नेता राहुल गांधी इसी अभियान को लेकर पूरे देश के लोगों को जागरूक कर रहे हैं। भाजपा सरकार को युवा वर्ग की कोई चिन्ता नही है नौजवान पढ़ाई पूरी कर सड़कों पर रोजगार के लिए मारा मारा फिर रहा है।जिला उपाध्यक्ष सत्यम पांडेय ने कहा कि अब तक जो त्रुटि मतदाता सूची में थी उसको सही कराने व आमजन को उसके लोकतांत्रिकIMG 20250916 WA0002 मूल्यों के प्रति सचेत कर वोट चोरी नही होनें देगे कांग्रेस कार्यकर्ता इसके लिए पूरे जनपद में कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाया है। कार्यक्रम के दौरान अंकुर भारती,हर्षित सिंह, नवनीत पांडेय, रोहित मिश्र, रत्नेश शुक्ल,सिकन्दर यादव, परमेश्वर पटेल,मोनू मद्देशिया, पिंटू पटेल, प्रभाकर पटेल,विराट यादव, अरविन्द शर्मा ,कार्तिकेय मिश्र ,मोहित पांडेय आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …