Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – नीतियों से प्रभावित हो लोग जुड़ रहे हैं कांग्रेस में तेजी से हो रहा है संगठन का विस्तार – केशवचन्द यादव

Ibn news Team

रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार

IMG 20250908 WA0008

सलेमपुर, देवरिया। आज भाजपा के कुशासन से आमजन परेशान हो गए हैं।महंगाई, बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार ,बढ़ते अपराध से लोंगों का जीना दूभर हो गया है।उक्त बातें कांग्रेस कार्यालय पर मझौली राज के नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी रहे फिरोज अहमद उर्फ राजू खान के लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के समक्ष कांग्रेस में शामिल होने के बाद सलेमपुर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व कांग्रेस निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा ।उन्होंने बताया कि पिछले तीन चुनाव से लगातार नगर पंचायत के चुनाव में राजू खान दूसरे स्थान पर रह कर संघर्ष के बदौलत टक्कर दे रहे हैं।इनके कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को बहुत ही मजबूती प्राप्त होगी।आज कांग्रेस के नीतियों से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस में तेजी से जुड़ रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कर्मठ व जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता का सम्मान सिर्फ कांग्रेस में है। कांग्रेस कभी जाति धर्म की राजनीति नही करती है, यहां सभी वर्गो का उचित सम्मान होता है। बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक,सत्यम पांडेय,बदरे आलम,अखिलेश मिश्र, दिनेश्वर भारती, रामविलास तिवारी, मोहन प्रसाद, परमानन्द प्रसाद,आजाद अहमद,मोहम्मद नासिर खान,डॉ याहिया अंजुम,सुच्चन
खान,प्रमोद श्रीवास्तव, रोहित यादव, रामकेवल चौहान,अवधेश पांडेय, अवधेश यादव, प्रभुनाथ शर्मा, सादिक खान, जाबिर खान,यूसुफ खान,आदि ने सम्बोधित किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …