अयोध्या ब्यूरो – कामता शर्मा
मिल्कीपुर (अयोध्या)। सोमवार को तहसील सभागार मिल्कीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर की उपस्थिति में हुआ।
इस दौरान कुल 184 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन मौके पर केवल एक शिकायत का निस्तारण हो सका। अधिकांश मामलों को जांच हेतु संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया।
📌 मुख्य शिकायतें व घटनाक्रम
🔹 पालपुर निवासी मोहनलाल गुप्ता 49वीं बार अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 1272 (सीलिंग खाते की भूमि) पर अवैध कब्जा किया गया है। डीएम ने एसडीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया।
🔹 परसवां निवासी राजकुमारी, वृद्ध महिला, ने डंडा टेकते हुए अपनी जमीन पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए।
🔹 मंजनाई गांव निवासी रामसुख ने भाई की मृत्यु के बाद धोखाधड़ी से जमीन बैनामा कराने और धन न मिलने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने प्रभारी तहसीलदार रंजन वर्मा को विस्तृत जांच का निर्देश दिया।
🔹 रामपुर जोहन निवासी प्रेमकुमारी ने विधायक चंद्रभान पासवान के सामने आंसुओं के साथ आरोप लगाया कि जेठ व जेठानी ने पति की मृत्यु के बाद जमीन और वाहन पर अवैध कब्जा कर लिया है। विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम से जांच कराने का आश्वासन दिया।
📌 प्रशासनिक उपस्थिति
इस समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार, प्रभारी तहसीलदार रंजन वर्मा, नायब तहसीलदार आनंद प्रकाश राय, क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी, थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा (इनायतनगर), ओमप्रकाश (कुमारगंज), सुरेंद्र कुमार (खंडासा), विद्युत उपखंड अधिकारी अमित कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक राम नरेश समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।