Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – कांग्रेस ही है अल्पसंख्यक समुदाय की सच्ची हितैषी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

IMG 20250807 WA0013

सलेमपुर, देवरिया। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध शायर व कवि इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश सचिव बदरे आलम के नेतृत्व में सीएचसी सलेमपुर में मरीजों के बीच फल बांटकर मनाया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इमरान प्रतापगड़ी ने अपने कविताओं के माध्यम से देश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस देश मे अब तक अल्पसंख्यक समुदाय का जो भी विकास हुआ है वह सिर्फ कांग्रेस ने किया है ,इस वर्ग की सच्ची हितैषी कांग्रेस ही है। बदरे आलम ने कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी ने अल्पसंख्यक समुदाय के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ पूरे देश में मुहिम चलाकर उन्हें न्याय दिलाने का संकल्प लिया है। आज संसद में अपने ओजस्वी बातों से भाजपा सरकार को जनविरोधी कार्यो से रोकने के लिए तत्पर हैं। जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि जनता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।कार्यक्रम के दौरान पूर्व चेयरमैन सलेमपुर सुधाकर गुप्त, चंद्रमोहन पांडेय,डॉ याहिया अंजुम, परमानन्द प्रसाद,मनीष रजक,प्रेमलाल भारती,नुरुल इस्लाम, सलाम,मौनुद्दीन, सुच्चन खान आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …