Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – एक हफ्ते से जला विद्युत ट्रांसफार्मर ग्रामीण परेशान

Ibn news Team

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

IMG 20250807 WA0014

सलेमपुर, देवरिया । तहसील क्षेत्र के मंगराइच ग्राम सभा में एक हफ्ते पहले जला विद्युत ट्रांसफार्मर अब तक बदले न जाने से नाराज ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन कर चेतावनी दिया कि अगर एक दिन के अंदर जला ट्रांसफार्मर नही बदला गया तो हम लोग विद्युत सबस्टेशन पर आंदोलन करेंगे। एक हफ्ते में कई बार विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचना दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ। ट्रान्सफार्मर अबतक नही बदला गया। गांव में करीब सौ घरों की आपूर्ति इसी ट्रान्सफार्मर से होता था लेकिन जलने के कारण इस उमस भरी गर्मी में लोग पूरी रात जागकर बिता रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में छोटेलाल चौहान, राजू पटेल,अरविंद यादव, चंदन चौहान, चन्द्रिका चौहान, विनोद तिवारी, गोविंद तिवारी, लालबहादुर तिवारी, राखी तिवारी आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

सलेमपुर नगर के सलाहाबाद वार्ड में भी वृहस्पतिवार को पूरे दिन बिजली गायब रही बिजली आई तो लो वोल्टेज के कारण लोग परेशान रहे करीब दो हजार की आबादी गर्मी के कारण परेशान रहे।लोगों के पानी की टंकी में पानी समाप्त हो गया, मोबाइल चार्ज न होने से लोग परेशान हो उठे देर शाम तक आपूर्ति शुरू नही हो सका था।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …