Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – एसडीएम ने कहा विजयादशमी में अश्लील गीत और नृत्य पूर्णतया रहेगा प्रतिबंधित 0 विद्युत विभाग के गैरजिम्मेदाराना रवैए पर जताई नाराजगी

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सरदार दीलावर सिंह

IMG 20250923 WA0004

मझौली राज/सलेमपुर (देवरिया)। विजयादशमी त्योहार पूर्व मझोली राज पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक में उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि आयोजनों में अश्लील गीत और नृत्य पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने आयोजकों से कहा कि यदि वे पहले से इस तरह के आयोजन तय किए हों तो उसे निरस्त करा दें। एसडीएम ने विद्युत विभाग के किसी अधिकारी के इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहने पर खासी नाराजगी जताई और तुरंत अधिशासी अभियंता को फोन करके नाराजगी फटकारा। हालांकि न तो अधिशासी अभियंता और न ही अवर अभियंता ने एसडीएम का फोन उठाया फिर एसडीओ से बात हुई। एसडीएम ने कहा कि उचित होगा कि दुर्गा जी की मूर्ति रखने वाले आयोजक सीसीटीवी कैमरे लगवा लें।

बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार, कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार पटेल, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, हेड कॉन्स्टेबल सत्यप्रकाश व अशोक चौधरी, आरक्षी अभिषेक यादव व विनोद कुमार पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुंवर अभिषेक मल्ल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता, कृष्णकांत दुबे उर्फ गोलू मास्टर, सभासद विकास गुप्ता सहित मझौली राज के अनेक गणमान्य नागरिक व बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …