गाजीपुर : अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर थाना पुलिस ने सोमवार (22 सितंबर 2025) को एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने दो बोलेरो वाहनों से चोरी का 213.500 किलो तांबे का तार और 65.30 किलो एल्युमिनियम का तार बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
चार आरोपी गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह व उपनिरीक्षक कमल भूषण राय मय पुलिस टीम ने बहेरी डगरा के पास से चेकिंग अभियान चलाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:
-
चंदन पुत्र स्व. बाकेलाल निवासी ग्राम चंदवक घाट, थाना चंदवक, जनपद जौनपुर
-
रामसकल पुत्र स्व. बाकेलाल निवासी ग्राम चंदवक घाट, थाना चंदवक, जनपद जौनपुर
-
संजय पुत्र स्व. पन्नालाल निवासी ग्राम खानापट्टी गायघाट, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर
-
पंकज पुत्र स्व. बाकेलाल निवासी ग्राम चंदवक घाट, थाना चंदवक, जनपद जौनपुर
आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्तों में चंदन का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें कई मामले दर्ज हैं:
-
मु0अ0सं0 274/2023 धारा 323, 504, 506 भादवि, थाना चंदवक, जौनपुर
-
मु0अ0सं0 118/2025 धारा 137(2), 61(2) बीएनएस, थाना चंदवक, जौनपुर
-
मु0अ0सं0 264/2025 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस, थाना खानपुर, गाजीपुर
पुलिस की कार्रवाई
बरामद तांबा और एल्युमिनियम तार के साथ-साथ आरोपियों के पास से दो बोलेरो वाहन (संख्या WB 40 AM 5600 व WB 40 AK 7205) भी जब्त किए गए।
इस आधार पर थाना खानपुर में मु0अ0सं0-224/25 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
बरामदगी का विवरण
-
213.500 किलो तांबे का तार
-
65.30 किलो एल्युमिनियम का तार
-
कीमत : लगभग 2 लाख रुपये
-
02 बोलेरो वाहन
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
-
थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, थाना खानपुर, गाजीपुर
-
उ0नि0 कमल भूषण राय, थाना खानपुर, गाजीपुर