वाल्मीकिनगर:-वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में आंख खुली तो सामने फन फैलाए बैठा था 12 फीट का किंग कोबरा
बगहा/वाल्मीकिनगर:- पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के भोला पंडित के घर एेसा ही नजारा देखने को मिला।
सोमवार की सुबह भोला पड़ित के परिवार के सदस्यों की सांसें तब अटक गई, जब उनके घर में एक बिस्तर की मच्छरदानी में फन उठाए किंग कोबरा दिखाई दिया। यह देखकर घर में जो जहां था, वहीं रुक गया और फिर घरवालों ने किसी तरह घर से निकल कर अपनी जान बचाई।
गृह स्वामी भोला पंडित ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे किंग कोबरा उनके घर में घुस आया था। विशालकाय सांप को देख कर घर में मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने किसी तरह घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई और तुरत वन विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद खतरनाक सांपों को पकड़ने वाले वनकर्मी मौके पर पहुंचे।
करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विशेष प्रजाति के 12 फीट लंबे किंग कोबरा को काबू में किया गया। सहायक वन संरक्षक आर के सिन्हा ने बताया कि यह किंग कोबरा की एक विशेष प्रजाति है, जो बेहद खतरनाक होता है। वनकर्मियों ने 12 फीट लंबे किंग कोबरा को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।
रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा
Tags बिहार
Check Also
अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत
मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …