Breaking News

पश्चिमी चंपारण: छठ घाट के सिरसोप्ता तथा ब्रह्मस्थान पर पैर रख कर फोटो खिच वायरल करने के मामले पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया

छठ घाट के सिरसोप्ता तथा ब्रह्मस्थान पर पैर रख कर फोटो खिच वायरल करने के मामले पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया
मझौलिया प्रखंड अंतर्गत अमवामझार तिवारी टोला स्थित छठ घाट के सिरसोप्ता तथा ब्रह्मस्थान पर पैर रख कर फोटो खिच वायरल करने के मामले पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि अमवामझार वार्ड नम्बर पांच के निवासी नूर आलम उम्र 20 वर्ष ने इन धार्मिक स्थलों पर पैर रखकर अपना फोटो वायरल किया था।जिसकी पहचान लोगों ने कर उसे पकड़ बेतिया मुफस्सिल पुलिस को सूचना दी।इस घटना को लेकर अमवामझार पासवान चौक पर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया।देखते ही देखते लोगों मे इस घटना के प्रति तनाव उत्पन्न होने लगा।तब तक पुलिस पहुंच कर नूर आलम को साथ लेकर चली गयी। पुलिस ने बताया कि इस तरह के घटना से प्रतित होता है कि उक्त युवक का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है।जिसने इस प्रकार के घटना को अंजाम दिया है।उन्होंने बताया कि आगे इसकी मेडिकल जांच भी कराई जाएगी।
 
रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news पश्चिमी चंपारण बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *