Breaking News

रामगढ़वा: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मनाया गया शहादत दिवस

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मनाया गया शहादत दिवस
रामगढ़वा– स्थानीय ब्लू डायमोंड होटल में भाजपा ने पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया जिसकी अध्यक्षता ज़िला क्रीड़ा मंच के संयोजक राजन गुप्ता और संचालन ज़िला युवा मोर्चा महामंत्री प्रवीण रंजन ने की। सभा को सम्बोधित करते हुए अर्जुन भारतिय ने श्यामा प्रसाद के सहादत पर प्रकाश डाला। वही
जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर ने भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की यहाँ मौजूद सभी युवा लोग अगर जम कर पार्टी की बात को जन जन तक पहुंचाए तो निश्चित हमारी सरकार दुबारा बनेगी। उन्होंने निवेदन करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के बारे में लोगों को बताए। लोकसभा प्रभारी जय कृष्ण झा ने भी पार्टी के बारे में सभी लोगों को अवगत कराया। साथ नीलू सिंह को भी श्रधांजलि अर्पित की। बेतिया लोकशभा के सांसद डॉ संजय जायसवाल ने प्रमुखता से श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के बारे में बताया की कैसे उनका जीवन गुज़रा और कैसे उनकी मृत्यु हुई। साथ उन्होंने फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनवाने की बात कही।मौके पर बिजय प्रसाद गुप्ता,प्रखण्ड आई टी संयोजक सह युवा मोर्चा रामगढ़वा पंचायत संयोजक राहुल कुमार मोदनवाल,ज़िला उपाध्यक्ष राजन गुप्ता, राजू भगत ,महिला मोर्चा की अध्यक्षा रूबी श्रीवास्तव ,अनिल सिन्हा, अर्जुन भातीय, प्रमोद शंकर,शशि भूषण सिंह।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *