छह को सुबह 10 बजे महादेवा आएंगे मुख्यमंत्री
बाराबंकी : छह जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले के रामनगर क्षेत्र स्थित लोधेश्वर महादेवा तीर्थ में आने का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है।
मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से सुबह 10 बजे आएंगे। 25 मिनट तक लोधेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना के बाद महादेवा ऑडीटोरियम वन महोत्सव कार्यक्रम में साढ़े 11 बजे तक शामिल होंगे। 11:40 बजे हेलीकाप्टर से औरैया जिले के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा है। महादेवा के पशु बाजार में हेलीपैड बनाया जा रहा है। सफाई कर्मियों की टीम लगा दी गई है। महादेवा से ऑडीटोरियम तक सफाई कराई कराई जा रही है।
Tags बाराबंकी
Check Also
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …