Breaking News

युवा कांग्रेसियों ने की कम्बल वितरण और अलाव जलाने की मांग

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

सलेमपुर (देवरिया)- युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कार्यालय पर सम्पन्न हुई, जिसमें क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने की रणनीति बनाई गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि आज भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता परेशान हो गई है। भीषण ठंड में भी क्षेत्र के चौराहे और बाजारों में अलाव की व्यवस्था नही हो रही है। गरीबों में कम्बल वितरण भी नही हो रहा है। शासन को इस समस्या के तरफ ध्यान देना जरूरी है।
जिला महासचिव सत्यम पांडेय ने कहा कि आज महंगाई के कारण लोगों का जीवन कठिन हो गया है। सरसों तेल, गैस सिलेंडर, के दाम बहुत ज्यादा बढ़ने से लोगों के खाने की व्यवस्था खराब हो गई है। जनता को इस समस्या से निजात सिर्फ कांग्रेस ही दिला सकती है। इसके लिए प्रदेश व देश में कांग्रेस सरकार बनाना आवश्यक है। बैठक को मोहित कांक्षी, इरफान खान, मोहित कुमार, सतीश यादव, जयप्रकाश यादव, दिनेश गुप्ता, किशन मोदनवाल, रामसनेही कनौजिया, दयाशंकर यादव, शैलेष यादव, अभिषेक पांडेय, दिव्यांशु पाण्डेय, मणि प्रकाश पाण्डेय, सन्नी पाण्डेय आदि ने सम्बोधित किया ।

ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇

https://kutumbapp.page.link/pPWkhbSHLtkXScSK8

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *