Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित हो चरणजीत सिंह चन्नी का किया पुतला दहन

 Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

        सलेमपुर (देवरिया)। देश के प्रधानमंत्री की पंजाब में की गई बदसलूकी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया गया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के इस कृत्य का सलेमपुर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया।

          राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य त्रिपुणायक विश्वकर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार की हम निंदा करते हैं और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बर्खास्तगी की मांग करते हैं। कांग्रेस को तत्काल चन्नी को सस्पेंड करना चाहिये। भाजपा मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने आरोप लगाया कि ये घटना राहुल गांधी और सोनिया गांधी के इशारे पर हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब के दौरे पर थे, लेकिन इस दौरान हुसैनीवाला जाते वक्त उनकी सुरक्षा में चूक हो गई। प्रदर्शनकारियों की वजह से उनका काफिला एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट तक रुका रहा। इसके बाद सुरक्षा कारणों की वजह से प्रधानमंत्री के फिरोजपुर के कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया। उनका काफिला बठिंडा एयरपोर्ट पर लौट आया। यह घोर निंदनीय है।

       विरोध जताने एवं चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंकने वालों में प्रमुख रूप से अमरेश सिंह बबलू, विनय पांडेय, मोहनलाल गुप्ता, राजेश रावत, सम्पूर्णानन्द गुप्ता, अशोक तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, अजय दुबे वत्स, अनूप उपाध्याय, विकास रौनियार, अवधेश मद्देशिया, पंकज पासवान, रामाकांत मिश्र, रणधीर गुप्ता, अजय गौतम, अनिल ठाकुर, अमरदत्त यादव, अशोक सिंह, विनय तिवारी, दयाशंकर तिवारी, रविप्रताप सिंह, सन्नी तिवारी, सन्नी चौरसिया, जयप्रकाश शाह, कृष्णकांत सिंह, विनोद ठठेरा, उमाकांत मिश्र आदि प्रमुख रहे।

ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇

https://kutumbapp.page.link/be2dRat4zJQdNKqq5

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *