सामूहिक विवाह से दहेजरूपी राक्षस का अंत होता है-नगर विधायक
मीरजापुर के खत्री धर्मशाला में आयोजित नाई समाज के सामुहिक विवाह समारोह में नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र जी उपस्थित होकर मंच से समाज के इस कार्य की सराहना किये तथा इससे दहेजरूपी राक्षस को खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि लोग इस प्रकार की शादियां करते है तो इससे समाज में एक नई चेतना प्रवाहित होगी और समाज में व्याप्त कई कुरितियां भी समाप्त होगी | आज समाज में ऐसे समाज सेवियों का भी आवश्यता है जो ऐसे कार्यों को प्रमुखता दें जिससे समाज का उद्धार हो सके। इस दौरान उन्होंने नाई समाज के बीच नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना माँ विन्ध्यवासिनी से किया।
रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ibn24x7news मिर्जापुर
Tags मिर्जापुर
Check Also
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …