Breaking News

मीरजापुर : घरातीयों बारातियों में जमकर हुई मारपीट एक घायल ट्रामा सेंटर रेफर 

घरातीयों बारातियों में जमकर हुई मारपीट एक घायल ट्रामा सेंटर रेफर 
मीरजापुर जमालपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरा गांव मे सोमवार की रात घारातियों -बारातियों के बीच हुए मारपीट मे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जहॉ चिकित्सको द्वारा ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर किया गया।मिली जानकारी के अनुसार अदलहाट थाना क्षेत्र के गौरही निवासी भैरोनाथ विश्वकर्मा के भतीजे की बारात जमालपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव मे विकास विश्वकर्मा के घर आई हुई थी।विकास विश्वकर्मा की बहन सुमन की शादी गौरही गांव के भैरोनाथ विश्वकर्मा के भतीजे दिनेश के साथ होनी थी ।
रात मे द्वारचार के समय घारात पक्ष के लोग किसी बात को लेकर बारातियों से विवाद करने लगे।बारातियों के विरोध करने पर घारातियों ने बरातियों की जमकर पिटाई कर दी जिसमे घारातियों की पिटाई से अदलहाट थाना क्षेत्र के गौरही गांव निवासी गणेश यादव(40)को गंभीर चोट आई जहॉ ग्रामीणो द्वारा 108 पर फोन किया गया की अभी गाडी आने मे कम से कम दो धन्टा लग सकता है आखिर बिबस होकर किसी तरह चारपाई पर लिटाकर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र जमालपुर ले आया गया जहॉ रात मे ड्यूटी कर रहे चिकित्सक ने घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है वही मंगलवार की सुबह भैरोनाथ विश्वकर्मा ने स्थानीय थाने मे चार घारातियों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
 
रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ibn24x7news मिर्जापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *