Breaking News

मझौलिया: महिला टीचर की रहस्यमय स्थिति में मौत

महिला टीचर की रहस्यमय स्थिति में मौत
मझौलिया- थाना क्षेत्र के रत्नमाला गाँव मे एक महिला की मौत रहस्यमय स्थिति में होने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि उक्त महिला प्राइवेट स्कूल सरस्वती शिक्षण संस्थान सरिसवा में पढ़ा कर अपनी जीवन चला रही थी. मृतक महिला चन्दा कुँअर (35) के पति पपू तिवारी की भी मौत 8 बरस पूर्ब रहस्मय स्थिति में हो गयी थी.उक्त महिला की मौत से चर्चाओ का बाजार गर्म है|
जैसी मुह वैसी बाते हो रही है, कुछ लोग महिला के मौत का कारण परिवारिक कलह बता रहे है. बीती रात्रि महिला अपने दो लड़का अमित(12), छोटू(9) को खिलाकर सोई पर सुबह तक जब नही जगी तब बच्चे चिलाने लगे इस हल्ला को सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये.
ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया गया जो उक्त महिला को मौत की पुष्टि की. उक्त महिला के मरने के बाद दो छोटे छोटे बच्चे का रोते रोते बुरा हाल है. बच्चे की परवरिस पति की मौत के बाद महिला पर था जो पढाकर चलाती थी|
 
रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *