बगहा:- महासम्पर्क अभियान के तहत सांसद ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता की समस्यों को सुनी
महासम्पर्क अभियान के तहत वाल्मीकिनगर के सांसद सतीश चंद्र दुबे ने अपने क्षेत्र का दौरा किया
बगहा(21जून2018):-वाल्मीकिनगर के लोकसभा सांसद ने महासम्पर्क अभियान के तहत क्षेत्र भ्रमण के दौरान गौनाहा प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम माधोपुर, अमोलवा, रूपवलिया, सेमरी, डुमरी ,तथा सिठ्ठी ,बखरी, मंडीहा, सरफरवा इत्यादि गांवों के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से मिलकर सांसद सतीश चंद्र दुबे ने अपनी जनता की समस्याओं को सुना,इसी क्रम में ग्रामीणों के द्वारा सेमरी-डुमरी से पिपरिया जानेवाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत निर्मित हुए पथ में ग्राम हरपुर के पास हड़बोड़ा नदी पे पुल निर्माण कार्य कराने की तथा सिठ्ठी में कटहरा नदी पे पुल निर्माण कराने की माँग की गयी।
जिसे सांसद महोदय ने सहर्ष स्वीकार करते हुए।अतिशीघ्र उक्त कार्य को कराने की बात कही।इस अवसर पर सांसद श्री दुबे के साथ,गौनाहा पूर्वी मंडल के मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद चौबे, गौनाहा पश्चिमी मंडल के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार,गौनाहा प्रखण्ड के भूतपूर्व उप-प्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि श्राजेश गढ़वाल,भाजपा बेतिया जिला संगठन के मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि अर्जुन सोनी, भाजपा के बेतिया जिला संगठन के आई०टी० सेल, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक सह रामनगर विधानसभा प्रभारी रानु कुमार मिश्रा, स्थानीय मुखिया और स्थानीय सम्मानित जनता जनार्दन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Check Also
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …