नरकटियागंज:-शिकारपुर थाना क्षेत्र के बारवा गांव के एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से किया गया हमला,मौके पर हुई मौत
नरकटियागंज:-नरकटियागंज अनुमंडल के शिकारपुर थाना क्षेत्र के बारवा गांव के दरोगा अंसारी पर धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।मृतक के भाभी ने बताया कि रात के 9 बजे के करीब दरोगा अंसारी घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। तभी पीछे से तनवीर और पप्पू ने लाठी और धारदार हथियार से हमला कर मार दिया जिससे मौके पर मौत हो गई बताया जाता है कि चल रहे आपसी विवाद के कारण घटना को अंजाम दिया गया।
मौके पर पहुँच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतक दरोगा मिया को उसी के गांव के चार व्यक्तियों ने चाकू और तलवार से हमला किया गया हैं, इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है जिसमें दो व्यक्तियों की गिरफ़्तारी भी की गई हैं।
Tags नरकटियागंज बिहार
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …