Breaking News

फरीदाबाद – क्राइम ब्रांच ने 610 ग्राम गांजे सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव प्रभारी जगमिंदर सिंह की टीम ने अवैध गांजे के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अमन है जो बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है और फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम पुलिस थाना सूरजकुंड एरिया में गश्त कर रही थी की गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी आरोपी गांजा बेचने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को अवैध गांजे सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 610 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी से जब गांजे के बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात आरोपी को काबू करके थाने लाया गया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई जिसने आरोपी ने बताया कि वह पैसों के लालच में आकर नशा बेचने का काम करने लगा था। आरोपी ने बताया कि वह रजिया नाम की महिला के पास काम करता है और वही उसे गांजा लाकर देती थी। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है वहीं आरोपी की महिला साथी की तलाश की जा रही है जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *