Breaking News

फरीदाबाद – अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के द्वारा शहर में अपराधियों की धर पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देशों पर कार्रवाही करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 प्रभारी सब इंस्पेक्टर ब्रह्म प्रकाश की टीम ने 2 अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी शेखर और मनोज उर्फ भीकम बल्लभगढ़ के गांव गढ़खेड़ा के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपियों को अपने सूत्रों से बल्लभगढ़ के गांव गढ़खेड़ा से काबू किया है। आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपियों से देसी कट्टा के साथ जिंदा रोंद बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपियों ने बल्लभगढ़ बस स्टैंड किसी अनजान व्यक्ति से देसी कट्टे के साथ 4 जिंदा रोंद ₹5000 में खरीदे थे। आरोपी से शराब के नशे में बाकी के रोंद कहीं गिर गए हैं। आरोपी शेखर पर पहले लूट और अवैध हथियार के 4 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें आरोपी जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों ने थाना सदर बल्लभगढ़ के एरिया से एक होंडा सिटी कार चोरी की थी। जिसमें आरोपियों से हौंडा सिटी कार के साथ ₹21500/-₹बरामद किए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261018 WA0002

अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा संवैधानिक दायित्व:अधिवक्ता डॉ.मोहन तिवारी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सर्वोच्च न्यायालय परिसर के निकट विरोध-प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *