Breaking News

फरीदाबाद – हर्ष मक्कड़़ बने फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आयकर कार्यालय, फरीदाबाद में संपन्न हुए फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के चुनावों में अधिवक्ता हर्ष मक्कड़़ प्रधान, अधिवक्ता शशिकांत सिंह उप प्रधान,सीए मनुज गर्ग महासचिव,अधिवक्ता राजेश शर्मा संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष तथा अधिवक्ता राजेंद्र गोयल को चेयरमैन,स्टडी सर्किल,अधिवक्ता हरिंदर सैनी,अधिवक्ता वीरेंद्र गंभीर,अधिवक्ता दीपक भाटिया तथा कम्पनी सेक्रेटरी कपिल डुडेजा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। चुनाव अधिकारी सीए राजेश खंडेलवाल के कुशल निर्देशन में चुनाव शांति एवं सद्भावना के साथ संपन्न हुआ।
प्रधान चुने गए अधिवक्ता हर्ष मक्कड़ ने बार के उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी बार के मान,सम्मान एवं आत्मसम्मान के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी और सभी को साथ लेकर चलेगी। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने संकल्प लिया कि करदाताओं की समस्याओं को प्रभावी तरीके से सम्बंधित अधिकारीयों के समक्ष उठाएंगे और उनके समाधान के लिए भरपूर प्रयास करेंगे। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने शांति एवं सद्भावनापूर्ण चुनाव संपन्न कराने में मतदाताओं एवं आयकर विभाग के अधिकारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
इस अवसर पर बार के पूर्व प्रधान संजय चांडक,सुनील मंगला, संजय मंगला,सुधीर चौधरी, दिनेश अग्रवाल,एनके अरोड़, विजय राजपूत,वाई के जुनेजा, गौतम गोयल,बी आर भल्ला, कमल लखानी,वीपी शर्मा,ऐके चौधरी,एस के राजपाल,संजय माटा,राकेश मंगला,तजेन्दर भारद्वाज,विपिन शर्मा,बार के निवर्तमान प्रधान जगदीश अरोड़ आदि सहित बार के अधिकांश वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *