Breaking News

रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:रविवार प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक रक्त दान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा,फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया,उजाला मित्रा ग्रुप और ब्रह्माकुमारीज एनआईटी फरीदाबाद के संयुक्त तत्वाधान से नीलम बाटा रोड़ स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में 38 रक्तदाताओं ने रक्त दान किया। इस जांच शिविर में 105 लोगों ने आंखों की जांच कराई और 55 लोगों ने कानों की जांच कराई। इसके साथ 110 लोगों ने बीपी, शुगर,सीबीसी की जांच कराई। कार्यक्रम में डॉक्टर विनय गुप्ता, चीफ मेडिकल ऑफिसर,बीके हॉस्पिटल,फरीदाबाद ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उसके साथ ही आईएमएके हरियाणा प्रेजिडेंट डा.पुनिजा हसीजा,आईएमए हरियाणा की ट्रेसरर डा.भारती शर्मा,आईएमए हरियाणा के पैट्रन डॉ सुरेश अरोड़ा,डा.राजीव गुम्बर,डा
आशीष गुम्बर,समाज सेवी अजय नाथ,दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ सुशिल भाटिया,होटल राजमंदिर के चेयरमैन गुलशन भाटिया,पूर्व मेयर सुमन बाला, रोटेरियन मनुज मदान सम्मानीय अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
इस स्वास्थ्य जांच शिविर में रवि नागपाल(प्रधान),राजेश भाटिया (प्रधान ३ सी),लोचन भाटिया, दर्शन भाटिया (रेडक्रॉस),प्रमोद भाटिया,दीपक मनोचा,दिलीप भाटिया,जेके भाटिया,ज्योति भाई,ब्रह्माकुमारी संगीता दीदी,बी के प्रियंका,बी के मिताली,सुन्दर भाई,अशोक अरोड़ा,संजय भाटिया,पंडित विनोद शर्मा तथा अन्य मौजूद थे। इस रक्तदान शिविर में ब्रह्माकुमारी बहनो एवं भाइयों ने भी रक्तदान किया जिसमें बी के रुपाली,बीके प्रिया, बी के सुनील,बीके संजय,बीके दीपक,बीके रेनू,महेश ग्रोवर, आदित्य,साजन,आशीष कुमार, मोंटी ने उमंग उत्साह से रक्तदान किया। डॉक्टर विनय गुप्ता और डा.पुनिता हसीजा ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारी के सदस्यों एवं मनमोहन भाटिया को बधाई दी।
ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी,उजाला मित्रा ग्रुप के प्रेजिडेंट मनमोहन भाटिया (बब्बू) एवं हरीश रात्रा ने आये हुए सभी मेहमानों व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा से आये हुए डॉक्टर्स को शाल एवं मोमेंटो देकर उनका आभार प्रकट किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *