Breaking News

न्यायालय के आदेश पे तीन लोगों के खिलाफ भटनी पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

अयोध्या ibn news Team DEORIA

देवरिया,भटनी। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाने मे तीन लोगो के खिलाफ रेलवे मे कुटरचित नियुक्ति पत्र देकर नौकरी दिलाने के मामले मे न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है ।
इस सम्बन्ध मे ग्राम साहोपार टोला महदेवा निवासी राजन सिंह पुत्र सतीश सिंह ने पहले भटनी थाने मे इस मामले के सम्बन्ध मे तहरीर दिया था ।पुलिस द्वारा संज्ञान मे नही लिए जाने के कारण न्यायालय की शरण मे गया ।थाने मे दिये गये तहरीर मे राजन सिंह ने लिखा है कि मेरी नौकरी के लिए अनिल यादव पुत्र अशोक यादव ग्राम मजूरीबुजूर्ग थाना खुखुंदू कमलेश पुत्र अज्ञात अजीत यादव पुत्र रमेशचन्द्र यादव ग्राम डुमरी कोल थाना बरहज जिला देवरिया को मेरा भाई अर्जुन सिंह पुत्र सतीश सिंह द्वारा रुपया दिया गया था ।रुपया उनके खाते मे दिया गया ।रुपया दिये जाने के बाद एक कुटरचित नियुक्ति पत्र रेलवे के ग्रुप डी मे दिल्ली मे पद ग्रहण करने के लिए दिया ।वहां जाने पर नियुक्ति पत्र फर्जी निकला ।जब रुपये की माँग करने लगा तो गाली देते हुए मारपीट करने लगा और जान मारने की धमकी देने लगा ।
न्यायालय के आदेश पर तीनो आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 429, 420, 406, 467, 468, 471 के अन्तर्गत पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अंकित सिंह को सौप दिया है ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *