Breaking News

देवरिया – 71 वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता 2023 के दूसरे दिन क्वाटर फाइनल मैचों का समापन

सुभाष चंद्र यादव देवरिया

71 वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता 2023 दूसरे दिन गोरखपुर जोन से आई फुटबाल पुलिस टीमों के मध्य आज दिनांक 02.03.2023 को क्वाटर फाइनल का मैच खेला गया, जिसमें आज क्वाटर फाइनल जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पुलिस टीम का विवरण इस प्रकार है, पुरूष वर्ग में जनपद देवरिया व कुशीनगर पुलिस टीम के मध्य खेले गये मैच में जनपद देवरिया 4-3 से विजयी रही, जनपद गोरखपुर व बलरामपुर पुलिस टीम के मध्य खेले गये मैच में जनपद गोरखपुर 4-0 से विजयी रही, जनपद महराजगंज व बस्ती पुलिस टीम के मध्य खेले गये मैच में जनपद बस्ती 4-3 से विजयी रही, जनपद श्रावस्ती व सन्तकबीरनगर पुलिस टीम के मध्य खेले गये मैच में जनपद श्रावस्ती 4-2 से विजयी रही, इसी प्रकार महिला वर्ग में जनपद देवरिया व सन्तकबीर नगर के मध्य खेले गये मैच में जनपद देवरिया 1-0 से विजयी रही तथा जनपद गोरखपुर महराजगंज के मध्य खेले गये मैच में जनपद महराजगंज 4-2 से विजयी रही। दिनांक 03.03.2023 को विजयी पुलिस टीमों के मध्य सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *