Breaking News

देवरिया – सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी योजना का शुभारंभ

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

देवरिया, (सू0वि0) 16 जून
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह ने आज रामपुर कारखाना ब्लॉक में सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी खाद्यान्न प्रेषण योजना कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहाँ भारतीय खाद्य निगम के डिपो से सीधे उचित मूल्य विक्रेता की दुकानों तक खाद्यान्न का प्रेषण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की इस योजना के माध्यम से खाद्यान्नों को ससमय उचित मूल्य की दुकानों पर पहुंचाने में सहायता मिलेगी, जिससे डिलीवरी सिस्टम को मजबूती मिलेगी और लाभार्थियों को समय से खाद्यान्न की प्राप्ति होगी।

प्रचारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *