Breaking News
Screenshot 2026 01 08 16 09 54 38 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4

देवरिया – यू0 पी0 पब्लिक स्कूल को सीबीएसई से कक्षा 10वीं तक की मान्यता

Ibn news Team DEORIA 

रिपोर्ट सुभाष यादव

Screenshot 2026 01 08 16 09 54 38 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4

क्षेत्र के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि यू0पी0 पब्लिक स्कूल, नरौली भीखम, तेनुआ, खुखुन्दू को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं तक की विधिवत मान्यता प्रदान कर दी गई है। यह उपलब्धि विद्यालय द्वारा वर्षों से किए जा रहे निरंतर शैक्षणिक प्रयासों, सुदृढ़ अनुशासन व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रणाली तथा योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है।

मान्यता प्राप्त होने से अब क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को कक्षा 10वीं तक की शिक्षा अपने ही क्षेत्र में सुलभ हो सकेगी, जिससे उन्हें दूर-दराज के विद्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, अनुशासित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण भी प्राप्त होगा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार कुशवाहा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं संस्कारों के निर्माण पर विशेष ध्यान देना है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

सीबीएसई मान्यता मिलने पर विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। सभी ने इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …