Breaking News

देवरिया – भाटपाररानी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 35 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20260107 WA0011

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान *अपरेशन प्रहार* के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भाटपार रानी पुलिस द्वारा आज दिनांक 07.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर फुलवरिया चौराहा थाना भाटपारानी के पास से एक टाटा मैजिक वाहन से 35 पेटी अंग्रेजी शराब आफिसर च्वाईश बरामद करते हुए 01 अभियुक्त नीतीश कुमार पुत्र सिकन्दर राय निवासी विशुनपुरा थाना मसरख जिला सारण (छपरा) राज्य बिहार को गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना भाटपार रानी पर मु0अ0सं0- 007/26 धारा-318(4) बीएनएस व 60,72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर व वाहन संख्या –BR 08 G 5891 को 207 एम0बी0एक्ट मे सीज नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

1- नीतीश कुमार पुत्र सिकन्दर राय निवासी विशुनपुरा थाना मसरख जिला सारण (छपरा) राज्य बिहार

*बरामदगी का विवरण*

1. 35 पेटी अंग्रेजी शराब आफिसर च्वाईस बरामद (कुल मात्रा लगभग 277 लीटर)

2. टाटा मैजिक वाहन सं0- BR 08 G 5891

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण*

1.थानाध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार राय थाना भाटपार रानी जनपद देवरिया

2. उ0नि0 दुर्गेश बरनवाल थाना भाटपार रानी जनपद देवरिया

3.का0 अजय मौर्या थाना भाटपार रानी जनपद देवरिया

4.का0 सौरभ सिंह थाना भाटपार रानी जनपद देवरियॉ

 

*सोशल मीडिया सेल*

*देवरिया पुलिस ।*

*मो0नं0-7839861970*

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261110 WA0002

देवरिया – कुश्ती हमारी मिट्टी की परंपरा और युवाओं के शौर्य का प्रतीक है : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के ग्राम पंचायत बंजरिया बाजार …