Breaking News

देवरिया – पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा थाना कोतवाली और रामपुर कारखाना का किया गया औचक निरीक्षण

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

आज दिनांक 02.06.2022 को पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संकल्प शर्मा द्वारा थाना कोतवाली और थाना रामपुर कारखाना का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण दौरान पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया जहां कार्यालय में उपस्थित पुलिसकर्मियों से अभिलेखों के संबंध में पूछताछ करते हुए उनके रखरखाव हेतु उचित दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त भोजनालय में बन रहे खाने का निरीक्षण करते हुए आरक्षी बैरक आदि का निरीक्षण किया गया एवं थाने पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी के प्रति व कर्तव्य और दायित्व के प्रति उचित दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त महिला हेल्प डेस्क पर उपस्थित महिला आरक्षी से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए, महिला हेल्प डेस्क के संबंध में कार्यों के प्रति उचित दिशा निर्देश दिया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *