Breaking News

देवरिया – आगामी मोहर्रम पर्व व कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सहित समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ किया जा रहा पैदल गस्त

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट सुबाश चन्द्र देवरिया


√प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की की जा रही सघन चेकिंग
√पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर कराया जा रहा सुरक्षा का एहसास
√पर्वों के दौरान शांति व सौहार्द बनाए रखने की की जा रही अपील
आगामी मोहर्रम पर्व एवं जनपद में कानून व शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत श्री संकल्प शर्मा, पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा सलेमपुर में पैदल गस्त किया गया तथा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना/चौकी क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त किया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों/ वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की गई। आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा है।
साथ ही सर्व समुदाय के धर्मगुरुओं, आमजन व व्यापारियों से आपसी प्रेम व सौहार्द, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *