अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद अयोध्या के दिशा-निर्देशन में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सदर के पर्वेक्षण मे अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एंव वान्छित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार के नेतृत्व में थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या की पुलिस द्वारा 01 नफऱ वांछित अभियुक्त युवराज पुत्र तुलसीराम निवासी अमसिन थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या सम्बंधित मु0अ0सं0 326/2022 धारा 3(1) यू0पी0गैंगेस्टर अधिनियम को मुखबिर की सूचना पर अमसिन बाजार गोसाईगंज से नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0न्यायालय भेजा गया ।