Breaking News

गाजीपुर – सावधान अग्रवाल स्वीट्स से मिठाई ली तो परिवार की सेहत बचाये भगवान, कई शातिर सर्राफा व्यापारी कारनामे के लिए परेशान

Screenshot 2025 10 17 16 04 43 93 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

टीम आईबीएन न्यूज

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर: धनतेरस, दीपावली व भैयादूज के साथ डाला छठ के मौके पर खरीददारी करने वाले सावधान हो जाये। जिले के सबसे प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान में छापेमारी के बाद यह साफ हो गया है कि अग्रवाल स्वीट्स सिर्फ कमाई के लिये लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है जबकि दूसरी तरफ सर्राफा बाजार में मीठी बाते बोलकर लोगों को ठगने वाले व्यापारी भी अपनी दुकान लगाकर बैठे है। कई कारोबारियों के कारिन्दे ही मालिक की भूमिका में है और विवाद बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

जानकारी के अनुसार धनतेरस व दीवाली के मौके पर मिठाई, बर्तन व सोने चांदी की खरीददारी महत्वपूर्ण है। हर परिवार से इन संसाधनों का इंतजाम करने के लिये हर संभव प्रयास किये जाते है लेकिन मौजूदा बाजार में आपके पैसे पर आंख लगाये मिठाई व सर्राफा कारोबारी खुलेआम आपकी सेहत व धन से मजाक कर रहे है। जिला प्रशासन की टीम ने जब अग्रवाल स्वीटस पर छापा मारा तो गोदाम में 15 कुन्तल से अधिक देशी घी मिला जो मिलावटी व जहरीला था लेकिन कर्मचारी उसे बेहतर बता रहे थे। जिसका नमूना जाॅच टीम लेकर साथ गयी है। लम्बे समय से मिठाई के कारोबार के साथ-साथ शहर के चर्चित भूमाफिया के नाम से विख्यात रिंकू अग्रवाल दो दिन से लापता है और उनके कारिन्दे जिला प्रशासन में हुई बरामदगी को छिपाने के लिये अफसरों के पास माॅ लक्ष्मी का आशीर्वाद पहुचाने के लिये चक्रमण कर रहे है।

मिश्रबाजार इलाके में कुछ चुनिन्दा सर्राफा व्यापारी लोगों को चूना लगाने के लिये विख्यात है जिसमे प्रमुख व्यवसायी का कारिन्दा शराब के नशे में दिन भर आने वाले ग्राहको की समीक्षा करता रहता है यहॅा तक कि मीडियाकर्मियों को भी बताता है कि जो बात है उससे करिये मालिक बहुत परेशान है। जबकि साहब के मालिक की हालत यह है कि हजारो रूपया खर्च करने के बाद उनके चहेते अखबार ने साहब के संस्थान का विज्ञापन ही उल्टा छाप दिया।

ग्राहकों को ऐसे दुकानदारों व संस्थानों से सावधान रहकर ही खुशी के माहौल में त्योहार मनाने की आवश्यकता है। ऐसे लोगों के चक्कर में पड़ने के बाद धन व समय दोनो बरबाद होने के साथ-साथ सेहत भी खराब होने की पुरी गुंजाइश हैं। मिश्रबाजार का चर्चित युवा सर्राफा व्यापारी अपने दुकान का चबूतरा सड़क तक बना चुका है अब दीवाली में इस चबूतरे पर गेट बनाकर सड़क का आवागमन प्रभावित करने का कार्यक्रम शुरू कर दिया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …