टीम आईबीएन न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर: धनतेरस व दीपावली के साथ इसी महीने मेें छठ पूजा व भैया दूज का त्यौहार होने से बाजार में चहल पहल काफी बढ़ गयी है। बर्तन व सर्राफा की दुकानों के साथ-साथ आटोमोबाइल व विभिन्न कम्पनियों के शोरूम में रौनक बढ़ाने के लिये तरह-तरह के उत्पाद प्रदर्शित किये जा रहे है।
कई उत्पादों पर जीरो जी0एस0टी0 तो कई उत्पादों पर बम्पर आफर का एलान कर दिया गया है। सर्राफा व्यापार में तमाम तरह के उत्पादों की प्रदर्शनी चल रही है। इसी बीच पूर्व से ही अपनी तुनक मिजाजी के चलते चर्चा में रहने वाला मिश्रबाजार का युवा सर्राफा व्यापारी मीडिया के बाजार में उल्टा टंग गया। लोग चर्चित व्यापारी के हावभाव व कार्य प्रणाली का जोरदार मजाक बना रहे हैं।

जनपद के आटो मोबाइल बाजार में शिवा हीरो , हिन्द बजाज, जायसवाल टी0वी0एस0, ए0 जी0आर0 मारूति व राज मोटर पर वाहनो ंके सभी माडल व डिजाइन प्रचुर मात्रा में मौजूद है। इस बाबत शिवा हीरो के एम0डी0 बबलू सिंह ने बताया कि जी0एस0टी0 कम होने से व्यवसाय स्थिर रहने की संभावना है अधिक लाभ ग्राहको को मिलेगा जबकि हिन्द बजाज के प्रोपराइटर रिशु ने बताया कि जी0एस0टी0 में उतार चढ़ाव से हमारे जैसे छोटे कारोबारियों का बड़ा नुकसान हुआ है। पूर्व का सारा स्टाक पड़ा है उपर से रेट व जी0एस0टी0 में छूट कुछ बेहतर लाभ नही मिलने देगीं जबकि जायसवाल टी0वी0एस0 के मालिक सुमीत जायसवाल ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा बेहतर व्यवसाय की संभावना है। कोरोना काल के बाद जी0एस0टी0 में मिली छूट से निश्चित रूप से लोगों को राहत मिलेगी।
दूसरी तरफ सर्राफा व बर्तन व्यवसाय के कारोबार में भी चकाचौध बढ़ गयी है। जिले के वरिष्ठ सर्राफा व्यवसायी संजय सर्राफ ने बताया कि जी0एस0टी0 कम होने के साथ-साथ सोने की कीमत बढ़ जाने से बाजार में बहुत लाभ की संभावना नही है। ग्राहको की संख्या ही लाभ हानि या बाजार को स्थिर करेगी। जबकि अजय सर्राफ का कहना है कि सोने की कीमत के साथ-साथ हीरे व चाॅदी की कीमत बढ़ जाने से मध्यम वर्गीय परिवार प्लेटीनम की आभूषण की खरीददारी भी कर रहे है। जिससे बाजार प्रभावित है।
जबकि सिद्धीविनायक ज्वेलर्स के प्रोपराइटर राजेश कुमार अग्रहरि ने बताया कि बाजार के उतार चढ़ाव के बाद भी जी0एस0टी0 कम होने से ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। कारोबार में व्यक्ति बेहतर वस्तु का चुनाव करता है। घुमावदार बातें व क्वालिटी में लोचा इस बाजार में नही चलता है। ऐसा मौका लोगों को एक ही बार मिलता है। इसलिये बहुत सारे लोग परेशान हाल है। जमाना बदलने से ग्राहक जागरूक है और चिकनी चुपड़ी बातें पसन्द नही करता।
बाजार में मीडिया की भी दखलअन्दाजी हिन्दू धर्म के इस बड़े त्योहार पर बढ़ जाती है। पटाखा व्यापार हो या मिठाईयों को व्यापार हर जगह खरीददारी व भीड़ बढ़ती रहती है।
लोग अपने व्यवसाय के प्रचार प्रसार के लिये मीडिया संस्थानों के माध्यम से अपने विज्ञापन का भी प्रकाशन कराकर व्यापार बेहतर बनाने का प्रयास करते है। इस बार मिश्रबाजार के चर्चित युवा सर्राफा कारोबारी ने कुछ चुनिन्दा अखबारो को छोड़कर जिले भर के मीडिया संस्थानो, इलेक्ट्रानिक चैनलों के प्रतिनिधियों, डिजीटल मीडिया से जुड़े संस्थानो के साथ-साथ यूटयूब पोर्टल व चैनल चलाने वाले सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों को लगातार बजट न होने का हवाला देकर बेवकूफ बनाता रहा और अंत में एक चर्चित अखबार को पैकेज के नाम पर देर रात एक पेज का एड जारी कर दिया दुर्भाग्य यह कि अखबार के तरफ से साइज बड़ा होने के चलते एड सीधा के बजाय उल्टा छाप दिया गया यानि अखबार पढ़ने से पहले उसे उल्टा करके देखा जाय तब समझ में आयेगा कि कहा क्या गया है।
इस बात की चर्चा मीडिया बाजार में जोरो से रही । इस बाबत जब सर्राफा व्यापारी के लोगो से बात की गयी तो बम-बम जी ने बताया कि जानबूझकर अखबार वाले से एड को उल्टा छापने को ही कहा गया था ।यानि हालात यह है कि बाजार में अपना अलग आकर्षण दिखाने के लिये चर्चित सर्राफा व्यापारी खुद मीडिया बाजार में उल्टा लटकने को तैयार हो गया। जबकि एक ब्यवसायी के कारिंदों ने उसका समूचा बैनर ही शौचालय के बाहर कचहरी में लगा दिया।
चर्चा है कि ददरीघाट वाले तिराहे पर शौचालय की बगल वाली पालिका की बगल वाली होर्डिंग पर अक्सर इस फर्म का एड लगता है इस बार कचहरी शौचालय पर अलग से बैनर लगा दिया है। कुल मिलाकर दीपावली का त्यौहार मनाने की तैयारी जोरों पर है