Breaking News

गाजीपुर – वाकई शराब माफिया की जि.प.अ. बहू व एम एल सी की रिश्तेदार सपना सिंह ने किया करोडो का गोलमाल

गाजीपुर: सैदपुर ब्लाक के सिधौना गांव में सोमवार को जनपद के दो दर्जन जिला पंचायत सदस्यों ने एक महत्वपूर्ण बैठक कर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के मनमाने पन और खुद के अनदेखी पर आक्रोश जताया।

सिधौना मे हुई दो दर्जन जिलापंचायत सदस्यो की बैठक मे बडा खुलासा

जिपं सदस्य कमलेश राय साहब ने कहा कि पिछले ढेड़ साल के कार्यकाल में मात्र दो बैठकें हुई है। जबकि हर तीन महीने पर एक बैठक अवश्य करनी चाहिए। पिछले अगस्त महीने में बैठक की तिथि तय कर कैंसिल कर दिया गया। सितंबर माह की बैठक मंगलवार को तय था जिसे अकारण अचानक कैंसिल कर दिया गया।

मनमाने तरीके से हुई 12 करोड की खरीद लगाने मे भी भ्रष्टाचार

सदन के अधिकांश सदस्य जिला पंचायत मीटिंग न बुलाने और बार बार महत्वपूर्ण बैठकों को कैंसिल किये जाने से नाराज है। अध्यक्ष महोदया बड़े पैमाने पर हुए स्ट्रीट लाइट घोटाले की जांच कराने से भाग रहीं है। जिला भर में करीब बारह करोड़ के 28 हजार लाइट मनमाने ढंग से लगाए गए है। जिनमें अधिकांश खराब होकर बेकार पड़े है। खेदन यादव ने कहा कि अपने क्षेत्र के विकास कार्यो की उपेक्षा और अनदेखी किये जाने से पंचायत सदस्य आक्रोशित है।

25 साल से रजिस्टर्ड शराब माफिया परिवार बन गया समाजसेवी बहू कर रही गोलमाल

बैठक मे जिलापंचायत सदस्य ने एक सुर से आरोप लगाया कि शराब कारोबारी की बहू सपना सिह ने 28 करोड की लाईट खरीद मे करोडो का वारा न्यारा कर दिया तथा जिला पंचायत का किसी स्थानीय अखबार मे प्रकाशन कराये करोडो का टेंडर 40 फीसद कमीशन लेकर अपने चहेते ठेकेदार रिश्तेदारो को दे दिया।जो सेमा ईट और सफेद बालू का खुलेगा प्रयोग कर मीडिया की सुर्खिया बनते रहते है।

एम एल सी विशाल सिंह चंचल की रिश्तेदार है सपना पति भी चलाते है दुबई मे बीयर बार

बैठक मे यह भी आरोप लगाया गया कि सपना सिंह के ससुर 25 साल से बडे शराब माफिया की सूची मे थे उनको भी उनके दामाद विधानपरिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने समाजसेवी घोषित करा दिया। जबकि गाजीपुर जौनपुर वाराणसी ही नही इनका दुबई मे भी शायद बीयरबार है ।इससे यह साफ है कि एक तरफ योगी सरकार परिवारवाद के नाम पर काग्रेस और सपा का मजाक बनाती है वही ईस जिले मे नोट के बूते कुर्सी पर काबिज होकर भाजपा नेता विशाल सिह चंचल की रिश्तेदार जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह भ्रष्टाचार का खुला खेल खेल रही है।

योगी के साथ मोदी को पूरे परिवार के अपराधी व घोटाले के सूची देगे जिलापंचायत सदस्य

जिला पंचायत सदस्यो ने विशाल सिह चंचल और 25 साल से घोषित शराब माफिया शिवशंकर सिह की बहु जिलापंचायत अध्यक्ष सपना सिंह व पति बडे शराब कारोबारी पंकज सिंह चंचल समेत इनके छोटे ससुर जो सैदपुर यादव नरसंहार काड के अगुआ रमाशंकर सिह उर्फ काठू सिह के 25 साल के कारनामे व अर्श से फर्श तक का पूरा ब्योरा सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ व देश के पीएम को देगे ।ताकि कडी कारवाई कर सरकार व आम जनता की आखो मे घूल झोककर करोडो की लूट कर अरबो की प्रापर्टीज खडा करने वाले जिले के इन बडे माफिया पर भी कार्रवाई हो।

टीम आईबीएन न्यूज ब्यूरो गाजीपुर

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *