Breaking News
Screenshot 20250107 200106

गाजीपुर:डीएम मैडम! ध्यान दे आप नही दे पायी आवास अब तो बस गरीबों को है अलाव की आस

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

गाज़ीपुर। नंदगंज बाजार के पश्चिम रेलवे क्रासिंग के पास के मुहल्ले में झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहे बांसफोड जाति के लोगों को इस भीषण ठंडक और गलन में अलाव की व्यवस्था न होने के कारण मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

बांसफोड जाति के लोग पश्चिम रेलवे क्रासिंग के मुहल्ले के पास सड़क के किनारे अपनी झोपड़ी बना कर परिवार के साथ रहते है और बांस की दौरी आदि बनाकर अपनी जीविका चलाते है। इस भीषण ठंडक और ग़लन में प्रशासन की ओर से अभी तक उक्त मुहल्ले में अलाव की व्यवस्था न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बाजार के पश्चिम मुहल्ले के लोग किसी तरह लकड़ी का जुगाड कर अलाव जला कर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे है। पश्चिम मुहल्ले के निवासियों ने इस भीषण ठंडक में जिला प्रशासन से मांग किया है कि अलाव की व्यवस्था की जाय।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *