Breaking News
Screenshot 20250107 192419

गाजीपुर:जिला पंचायत अध्यक्ष सपना के खिलाफ सदस्यों ने खोला मोर्चा किया जोरदार प्रदर्शन

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

गाजीपुर। जिला पंचायत सदस्‍यों ने मंगलवार को बैठक कर अपने सम्‍मान और निधि के बजट के लिए जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला। जिला पंचायत सभागार में सदस्‍यों ने बैठक कर जिला पंचायत अध्‍यक्ष से सदस्‍यों के निधि के बजट के आवंटन के संदर्भ में और रुटीन बैठक और अपने सम्‍मान को लेकर मांग किया।

बैठक के बाद सभी सदस्‍यों ने डीएम कार्यालय के सामने अध्‍यक्ष के खिलाफ जमकर नारे लगाये। उन्‍होने कहा कि बैठक में हमेशा समान रुप से बजट आवंटन की बात करते हैं लेकिन निधि का सम्‍मानजनक वितरण नही करते हैं। हमेशा विकास कार्यों का अधिक टेंडर करके सदस्‍यों को गुमराह किया जाता है।

इस बैठक में नरेंद्र यादव, राजेश यादव, मटरु पहलवान, आलोक कुमार, नीतिश कुमार, नरेंद्र राव, रुदल, गौतम, अजय कुमार, दिनेश भट्ट, फेकू यादव आदि जिला पंचायत सदस्‍य उपस्थित थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *