Breaking News

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हितों के लिए सतत संघर्षशील – शेख उमर (बबलू भाई

Ibn news Team लखनऊ

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जालना जिला इकाई की बैठक संपन्न।

जालना, महाराष्ट्र।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जालना जिला इकाई की बैठक जालना स्थित दैनिक महामाया कार्यालय में मराठवाडा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष असलम कुरैशी एवं मराठवाडा महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव व्यंकटेश सूर्यवंशी की उपस्थिति एवं संगठन के जिला शेख उमर (बबलू भाई) की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शेख उमर (बबलू भाई) ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हितों के लिए सतत संघर्षशील अग्रणी संस्था हैं।
इस दौरान संगठन के विकास एवं पत्रकारों की सुरक्षा के मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया। सभी ने पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार से मांग किया। कि सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून बनाये, और पत्रकारों को अविलंब सुरक्षा देने का निर्देश स्थानीय पुलिस प्रशासन को दे।
बैठक में मुख्य रूप से मराठवाडा प्रदेश अध्यक्ष असलम कुरेशी, मराठवाडा प्रदेश महासचिव व्यंकटेश सूर्यवंशी, जालना जिला अध्यक्ष शेख उमर (बबलू भाई), जिला उपाध्यक्ष अश्फाक पटेल, जिला महासचिव प्रेम जाधव, जिला उपाध्यक्ष विजय बनकर, जिला उपाध्यक्ष फिरोज खान, जिला कार्याध्यक्ष संतोष भुतेकर, जिला कोषाध्यक्ष शेख मुजिबोद्दीन, शहर अध्यक्ष शकील शेख, शहर उपाध्यक्ष अजिम खान एवं अब्दुल मोबीन आदि रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *