Breaking News

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहर लाल नेहरू – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA

धर्मेन्द्र कुमार

IMG 20251116 WA0005 1

सलेमपुर, देवरिया। भारत रत्न देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के नेहरू पार्क स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन कर मनाया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि आजादी के महानायक पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे।आजादी के बाद देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढाने तथा देश को एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने का काम किया। उन्होंने देश में नए कल कारखाने लगवा कर देश को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने कहा कि आज पंडित नेहरू के नीतियों व सिद्धांतों पर चल कर राष्ट्र आज पूरे विश्व में विकसित देशों की बराबरी कर रहा है। इन्होंने देश में आईआई टी, एम्स जैसे संस्थान बनवाए।युवा नेता सत्यवान पांडेय ने कहा कि नेहरू जी का सम्पूर्ण जीवन देश व समाज के लिए समर्पित रहा है। कार्यक्रम को लालसाहब यादव, सुच्चन खान,प्रमोद कुमार श्रीवास्तव चुन्नू,गंगासागर मिश्र, अवधेश पांडेय, रामकेवल चौहान,राकेश कुमार, सत्यम पांडेय, परमानन्द प्रसाद,मोहन प्रसाद,आदि ने सम्बोधित किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …