मीरजापुर, 15 नवम्बर 2025।
शासन के निर्देशानुसार फरियादियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने तहसील लालगंज पहुंचकर अत्याधुनिक एवं नव-सुसज्जित तहसील सभागार का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीएम ने सभागार का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
लालगंज तहसील में 64 प्रार्थना पत्र, मौके पर 4 का निस्तारण
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं। कुल 64 प्रार्थना पत्रों में से 4 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
बाकी प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ भेजे गए कि पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि—
यदि किसी शिकायत में पैमाइश, रास्ता विवाद जैसे प्रकरण हों, तो दोनों पक्षों की उपस्थिति में स्थलीय निरीक्षण अवश्य करें।
निस्तारण के बाद दोनों पक्षों से संतुष्टि का लिखित बयान लिया जाए।
ताकि फरियादी को बार-बार तहसील या जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाधान दिवस में होने वाले निस्तारण की समीक्षा शासन स्तर से भी की जा रही है, इसलिए अधिकारी पूरी निष्ठा से काम करें।
इसके साथ ही डीएम ने धारा-34 एवं धारा-24 के प्रकरणों का युद्धस्तर पर निस्तारण करने का निर्देश दिया।
—
अन्य तहसीलों का विवरण
तहसील चुनार:
अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व देवेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष 61 प्रार्थना पत्र, जिनमें से 2 का निस्तारण।
सील मड़िहान:
उप जिलाधिकारी अनेग सिंह के समक्ष 44 प्रार्थना पत्र, जिनमें से 5 का निस्तारण।
तहसील सदर:
अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता के समक्ष 125 प्रार्थना पत्र, जिनमें से 18 का मौके पर निस्तारण।
—
लालगंज तहसील में मौजूद रहे अधिकारी
समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी महेंद्र सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट अंशुल हिन्दल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सी.एल. वर्मा, परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह, बन्दोबस्त अधिकारी (चकबन्दी) अशोक कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।