मीरजापुर। स्वर्गीय राम विलास सिंह शिक्षण संस्था (एसआरवीएस), कन्हईपुर अहरौरा में तीसरे वार्षिकोत्सव “वदन-3” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की संस्थापिका मालती सिंह और विशिष्ट अतिथि रीता सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।
🎭 बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांधा
कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक गणेश वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें—
गणेश वंदना
बदिशे
कृष्णा (कहानी करना बसन्हा की)
शरफरोश (मस्त सिंह)
संस्कारशाला
पौष्णदरी
अजेय (बाधाओं के पार)
छात्र-छात्राओं ने नृत्य, अभिनय और गायन की प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत लिया।
🏅 उत्कृष्ट छात्रों को मिला सम्मान
कार्यक्रम के दौरान सत्र 2024-25 के कक्षावार उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
🎤 अतिथियों ने बच्चों को सराह
मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब वे पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में भी हिस्सा लें।
प्रबंधक छत्रबली सिंह ने बताया कि एसआरवीएस विद्यालय अपने उद्देश्यों पर लगातार आगे बढ़ रहा है और भविष्य में भी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
विद्यालय प्रशासक श्याम सिंह ने कहा कि संस्था बच्चों की शैक्षणिक और नैतिक जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभा रही है।
प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाठक ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को समय दें और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने में सहयोग करें।
👥 कार्यक्रम में मौजूद रहे सम्मानित लोग
इस अवसर पर सहायक प्रबंध निदेशक श्यामजी सिंह, अनामिका सिंह, ट्रस्टी रीता सिंह, शैक्षणिक सलाहकार प्रभात कुमार, प्रधानाचार्या प्रीति सिंह, सचिव अरविंद कुमार, सचिव विकास सिंह, विकास सिंह सोनू, दिग्विजय सिंह, अखिलेश कुमार सहित सभी शिक्षक-कर्मचारी और अभिभावक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सीनियर को-ऑर्डिनेटर अभिषेक सिन्हा एवं एक्टिविटी इंचार्ज रिकी श्रीवास्तव ने किया।