Breaking News

अहरौरा सहकारी संघ में धान खरीद की शुरुआत, पहले किसान का माल्यार्पण कर किया स्वागत

मीरजापुर। अहरौरा नगर के सत्यांनगंज मोहल्ले स्थित अहरौरा सहकारी संघ पर सोमवार से धान खरीद कार्य की आधिकारिक शुरुआत कर दी गई। खरीद के प्रथम दिन धान लेकर पहुंचे किसान दयाराम बिंद का सहकारी संघ की ओर से माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सम्मान के बाद उनके द्वारा लाए गए धान की खरीद प्रक्रिया पूरी की गई।

धान खरीद शुरू होने से स्थानीय किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार उचित मूल्य पर उनकी उपज की रीद सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम के दौरान सहकारी संघ के सचिव उमेश सिंह, डायरेक्टर जय शंकर मौर्य सहित अन्य कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …